मुंबई: क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े स्टेडियम में फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी का शानदार और यादगार स्वागत किया गया। इस मौके पर स्टेडियम में आतिशबाजी की गई और खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर नजर आया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारत रत्न व क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया।
इस अवसर पर एक प्रदर्शनी मैच भी खेला गया, जिसमें भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री और बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया सहित कई चर्चित हस्तियां शामिल रहीं। मेसी ने अपने साथी खिलाड़ियों लुइस सुआरेज और रोड्री डी पॉल के साथ खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
क्रिकेट और फुटबॉल के दो महान सितारों की मुलाकात उस समय खास बन गई, जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपनी अर्जेंटीना टीम की जर्सी भेंट की। यह क्षण खेल जगत के लिए बेहद खास रहा, जिसमें दो अलग–अलग खेलों के महान सितारों के बीच आपसी सम्मान और सौहार्द देखने को मिला।

यह कार्यक्रम राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में वानखेड़े स्टेडियम में हुआ. इस योजना के तहत, 13 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों के लिए सिलेक्शन ट्रायल एक महीने पहले नेरुल के यशवंत राव चव्हाण फुटबॉल ग्राउंड में हुआ था. इस सिलेक्शन टेस्ट में कुल 419 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 40 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अगले राउंड के लिए चुना गया है, जिसमें 20 लड़के और 20 लड़कियां शामिल हैं.

