Udayprabhat
Breaking Newsदेशसुर्खियां

Highlights : केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस का बहुमत गिरा, उप राज्यपाल पद से हटाई गईं किरन बेदी

न्यूज डेस्क| केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (Union Territory puduchhery) ( पूर्व में पॉण्डिचेरी) से किरण बेदी(Kiran Bedi) को राज्यपाल(LG) पद से हटाया गया है. 10 फरवरी को मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी ( V Narayansamy) ने राष्ट्रपति से बेदी को उपराज्यपाल पद से हटाने की घोषणा की थी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) ने मंगलवार को बेदी को पद से हटने का आदेश दिया. 

अगले पदग्रहण तक तेलंगाना (Telangana) की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन (Governor Tamilisai Soundrarajan) को यूनियन टेरिटरी का अतिरिक्त पदभार दिया गया है. 

चारधाम यात्रा 2021 : मई में इस तारीख को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

दरअसल, सिर्फ सत्तापक्ष ही नहीं विपक्ष को भी पुडुचेरी में किरण बेदी के काम करने के तरीके से आपत्ति थी. दूसरी और यह फैसला ठीक उस समय आया जब सोमवार को कांग्रेस (Congress) के 4 विधायकों (MLA) ने इस्तीफा दे दिया. 30 विधानसभा सीटें 28 रह गई हैं और अब कांग्रेस (10 सीट) और इसके गठबंधन दल DMK (3 सीट) और समर्थक निर्दलीय विधायक विपक्ष के सामने कमजोर पड़ चुके हैें.
इसी के साथ सत्ताधारी कांग्रेस बहुमत से हट गई. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी (BJP) विधायकों को झूठे लालच दे रही है.   

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttar-pradesh-shabnam-will-be-first-indian-women-to-be-hanged-in-india/

http://udayprabhat.co.in/accident-bus-drowned-in-madhya-pradesh-four-people-dead/

Leave a Comment