Udayprabhat
Breaking Newsक्राइम

चलती बस में लाखों के हीरे और सोने के जेवरातों पर चोर ने किया हाथ साफ

चलती बस में तीन हीरे की अँगूठी साहित 10 लाख के सोने के जेवरात व 35 हजार की नगदी पर चोर ने किया हाथ साफ ।।

उदयप्रभात ब्यूरो

बिजनौर| धामपुर इलाके में चलती बस में लाखों की चोरी (Theft) का मामला सामने आया है. किसी शातिर चोर ने बस में यात्रा कर रहे एक प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealer) के बैग में रखी तीन हीरे की अंगूठी (Diamond Ring) सहित बीस तोले सोने के जेवर (Gold Jewelry) और 35 हजार रुपये की नगदी साफ कर दी. पीड़ित ने जब कुछ स्टेशन बाद अपना बैग खुला पाया तो शोर मचा दिया और बस में हड़कंप मच गया. हालांकि लाख ढूंढने के बाद भी चोर का कोई पता नही चला.

http://udayprabhat.co.in/hindi-news-uttarakhand-crime-police-busted-interstate-level-thak-thak-gang-member/

पीड़ित थाने पहुंचा तो उसे वहां से मामला दूसरे थाने का कहकर टरका दिया गया. महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाला सरफ़राज बीते दिनो धामपुर के जैतरा में एक विवाह में शामिल होने आया था. कार्यक्रम समापन के बाद सोमवार को वह वापस महाराष्ट्र जा रहा था कि धामपुर से मुरादाबाद जाते समय किसी ने उसके बैग में रखी 3 हीरे की अंगूठी , लाखो रुपये का सोना व 35 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया.

वहीं लोगो ने बताया कि सरफराज एक बड़े प्रॉपर्टी डीलर हैं, जो लंबे समय से महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी डीलिंग के काम मे सक्रिय है. उधर धामपुर पुलिस ने घटना अन्य थाना क्षेत्र की बताते हुए घटनास्थल थाने पर रिपोर्ट लिखवाने की बात कही है.

http://udayprabhat.co.in/chardham-yatra-2021-gate-opening-ceremony-of-badrinath-dham-date-announced/

Leave a Comment