Udayprabhat
Breaking Newsक्राइम

मीडिया प्रभारी का बेटा हूं, हमारा पुलिस कुछ नहीं सकती’, रीवा गैंगरेप केस में पीड़‍िता की एक महिला से बातचीत का ऑडियो वायरल

रीवा गैंगरेप मामले में एक ऑडियो सामने आया है। ऑडियो पीड़‍िता से बात का बताया जा रहा है। हालांकि मामले में जांच कर रहे एसपी विवेक सिंह इस तरह के किसी भी ऑडियो के वायरल होने से इनकार कर रहे हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या सच में यह ऑडियो पीड़‍िता का ही है।

रीवा। रीवा में पति को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप मामले में एक ऑडियो सामने आया है। ऑडियो पीड़‍िता से बात का बताया जा रहा है। हालांकि, मामले में जांच कर रहे एसपी विवेक सिंह इस तरह के किसी भी ऑडियो के वायरल होने से इनकार कर रहे हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि क्या सच में यह ऑडियो पीड़‍िता का ही है

वायरल ऑडियो में कई बातें आई सामने

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में पीड़िता एक महिला के सवालों का जवाब दे रही है। पीड़िता के मुताबिक, वह पति के साथ मंदिर से लौट रही थी। अचानक से चार-पांच युवक आकर मारने लगे।

धमकी देकर किया गैंगरेप

तभी एक युवक धमकी देता हुआ बोलता है कि मैं मीडिया प्रभारी का लड़का हूं। पुलिस हमारा कुछ नहीं कर पाएगी। पीड़िता ने बताया कि हम पति-पत्नी हैं, फिर भी युवक नहीं माने। कांच की बोतल दिखाकर मारने की धमकी तक दी। इसके बाद पांचों ने ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया।

Leave a Comment