Ind vs SA 2nd ODI: दक्षिण अफ्रीका ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से मात देकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 49.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 362 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
तीन खिलाड़ियों के शतक से सजा हाई-स्कोरिंग मुकाबला
भारत की ओर से रुतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जड़ा।
वहीं विराट कोहली ने भी अपने दमदार अंदाज़ में शतकीय पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने कप्तानी पारी खेलते हुए शतक लगाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
मार्करम बने प्लेयर ऑफ द मैच
मार्करम की मैच जिताऊ पारी की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए यह संयुक्त रूप से सबसे बड़ा सफल चेज़ किया है। इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली में भारत के खिलाफ इतने ही रनों का पीछा किया था। यह दक्षिण अफ्रीका की रनों का पीछा करते हुए तीसरी सबसे बड़ी जीत भी है।

सस्ते में पवेलियन लौटे क्विंटन डी कॉक
दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मुकाबले में एडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक पारी की शुरुआत करने आए. ये दोनों पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में सिर्फ 26 रन जोड़ पाए. भारत को पहली सफलता अर्शदीप सिंह ने दिलाई. उन्होंने डी कॉक को 8 रन के निजी स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा को 45 रन के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा ने हर्षित राणा के हाथों कैच आउट कराके पवेलियन भेजा.
एडन मार्करम ने लगाया शानदार शतक

इस दौरान एडन मार्करम ने शानदार पारी खेली. उन्होंने 98 बॉल में 10 चौके और 4 छक्कों की सहायता से 110 रनों पारी खेली और अफ्रीका के लिए जीत की नवी रखी, लेकिन उन्हें हर्षित राणा ने रुतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कर दिया. टीम के लिए मैथ्यू ब्रीट्जके ने 68, डेवाल्ड ब्रेविस ने 54, टॉनी डी जोरजी ने 17 (रिटायर्ड हर्ट), मार्को जेनसन 2, कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 29 और केशव महाराज ने नाबाद 10 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2, जबकि हर्षित राणा ने 1 विकेट लिया.
रुतुराज और विराट कोहली ने लगाए शतक

इससे पहले भारत के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने की थी. ये दोनों 9.4 ओवर तक 62 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट गए. रोहित शर्मा 14 और यशस्वी जायसवाल 22 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने 77 बॉल में 12 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपने 100 रन पूरे कर वनडे में मेडन सेंचुरी लगाई. गायकवाड़ ने 83 बॉल में 105 रनों की पारी खेली.
तो वहीं विराट कोहली भी अपना शतक पूरा किया. कोहली ने 90 बॉल में 7 चौके और 2 छक्कों के साथ 100 रन पूरे किए. उन्होंने 93 बॉल में 102 रनों की पारी खेली और वनडे क्रिकेट में अपना 53वां शतक लगाया. उनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा किया. राहुल ने 43 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 66 रनों की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका के लिए इस मैच में मार्को जानसेन ने 2 चटकाए, जबकि नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी ने 1-1 विकेट लिया.
