Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराया, एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

 एशिया कप में भारत का दबदबा, बांग्लादेश 127 पर ढेर
 अभिषेक की तूफानी पारी, भारत की बांग्लादेश पर 41 रन से बड़ी जीत

IND vs BAN: एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 41 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारत ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 127 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मुकाबला टीम इंडिया के नाम रहा।

अभिषेक की एक और तूफानी पारी

इस मैच में भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 37 गेंदों पर 75 रनों की तूफानी पारी खेली।
जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे. जिसकी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. इससे पहले अभिषेक को पाकिस्तान के खिलाफ भी शानदार पारी की वजह से ये अवॉर्ड दिया गया था.

इसके अलावा गिल ने 19 गेंद में 29 रन बनाए. आखिर में हार्दिक ने 29 गेंद में महत्वपूर्ण 38 रन बनाए, जिसकी वजह से भारत 6 विकेट पर 168 तक पहुंचने मे सफल रहा. बांग्लादेश की तरफ रेशाद हुसैन सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि तंजीम, मुस्तफीजुर और सैफुद्दीन को एक-एक विकेट मिला.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मैच सेमीफाइनल जैसा

अब सबकी निगाहें 25 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले पर हैं। यह मैच सेमीफाइनल जैसा होगा, क्योंकि जीतने वाली टीम ही भारत के खिलाफ 28 सितंबर को फाइनल में उतरेगी। अगर पाकिस्तान जीत हासिल करता है तो एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी, जिससे रोमांच और भी बढ़ जाएगा।

Leave a Comment