Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

IND vs AUS: बारिश ने बिगाड़ा ब्रिसबेन में खेल, रद्द हुआ 5वां टी20 मैच, भारत ने सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा

India vs Australia 5th T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। गाबा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में बारिश और बिजली गिरने के कारण खेल 5 ओवर भी पूरे नहीं हो सका। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिशेल मार्श ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था।

भारतीय ओपनर्स शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 52 रन जोड़ लिए थे। लेकिन दोपहर करीब 2:16 बजे तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण मैच रोकना पड़ा। दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें स्टैंड से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

इसके बाद बारिश नहीं रुकी और मैदान पर कवर्स बिछा दिए गए। अंततः अंपायरों ने मैच को रद्द करने का निर्णय लिया। मैच रद्द होने के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। रोक के समय अभिषेक शर्मा 23 और शुभमन गिल 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

Leave a Comment