Udayprabhat
uttrakhandखेलदेश

वर्ल्ड कप विजेता स्नेह राणा का उत्तराखंड में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों संग मनाया जश्न

डोईवाला: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की विजेता भारतीय टीम की ऑलराउंडर स्नेह राणा शनिवार को अपने गृह राज्य उत्तराखंड पहुंचीं। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों, परिवारजनों और प्रशंसकों ने स्नेह राणा को कंधों पर उठाकर खुशी का इजहार किया और जमकर नाचे।

विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली स्नेह राणा ने कहा कि “इस जीत के पीछे पूरी टीम की कड़ी मेहनत और आपसी सहयोग रहा। देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा मिली सराहना से हम सबका मनोबल और भी बढ़ा है।”

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि स्नेह राणा न केवल उत्तराखंड की, बल्कि पूरे भारत की शान हैं। बचपन से क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और मेहनत ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

गौरतलब है कि 5 नवंबर को टीम इंडिया ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी, जहां प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई थी। इसके बाद 7 नवंबर को टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट की थी।

वहीं, उत्तराखंड सरकार ने राज्य की बेटी स्नेह राणा को 50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि देहरादून प्रवास के दौरान उनकी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात भी हो सकती है।

Leave a Comment