Udayprabhat
Breaking Newsखेलदुनियादेश

भारतीय महिलाओं ने भी पाकिस्तान को हराकर दर्ज की धमाकेदार जीत

भारत के लिए ऋचा घोष ने खेली तेज पारी हरलीन ने भी किया शानदार योगदान

कोलंबो (एजेंसी)। दिन भी वही… नतीजा भी वही… बदली सिर्फ टीमें… अव भारतीय महिला टीम के सामने पाकिस्तान की टीम 159 रन पर ढेर हो गई। एशिया कप में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी मुकावले रविवार को खेले और जीते थे। इस जीत के साथ महिला विश्वकप में भारतीय टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखा।

ऋचा घोष और हरनील देओल की शानदार वल्लेवाजी और दीप्ति शर्मा तथा क्रांति गौड़ की घातक गेंदबाजी की बदौलत भारतीय महिलाओं ने महिला विश्व कप में रविवार को पाकिस्तान को 88 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान की यह इस विश्व कप में लगातार दूसरी हार है। जबकि भारतीय महिलाओं की पड़ोसी देश पर यह लगातार 12वीं जीत है। पाकिस्तान को जीत के मिले 248 रन के लक्ष्य को हासिल करने में पसीने छूट गये। क्रांति गौड़ ने शुरुआत और बाद में दीप्ति शर्मा ने पाक बल्लेबाजों
को जल्दी-जल्दी आउट कर भारत को जीत दिला दी। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 81 रन 106 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्का की मदद से बनाये। यह पारी बेकार चली गयी।

इससे पहले आठवें नंबर की बल्लेबाज ऋचा घोष की 20 गेंदों पर नाबाद 35 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 247 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। ऋचा घोष ने 20 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हरलीन देओल ने 65 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 46 रन बनाये। भारत एक समय अपने छह विकेट 201 रन पर गंवाकर संघर्ष कर रहा था, लेकिन ऋचा ने आने के बाद ही अपने शॉट खेले और उनकी तेज तर्रार पारी ने भारत को 247 रनों तक पहुंचा दिया। यह कोई बड़ा स्कोर नहीं था, लेकिन धीमी दिख रही पिच पर यह निश्चित रूप से उपयोगी था। भारतीय बल्लेवाजों ने काफी समय लिया और फिर स्टार्ट को बड़ी पारी में तब्दील भी नहीं कर सकीं। स्मृति मंधाना ने 23 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाये। ओपनर प्रतीका रावल ने 31, दीप्ति शर्मा ने 25 और स्नेह राणा ने 20 रन बनाये।

कीड़ों से प्रभावित हुआ भारत-पाकिस्तान मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 मिनट के लिए रुका रहा, क्योंकि मैदान पर कीड़ों के झुंड को हटाने के लिए फ्यूमिगेशन किया गया। इससे पहले भी खेल एक बार रुका था, जब इससे हल्के तरीकों से कीड़ों को हटाने की कोशिश की गई थी।

 

Leave a Comment