एक्स हसबैंड संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति, बच्चों संग कोर्ट पहुंचीं करिश्मा कपूर.
करिश्मा ने साल 2003 में दिल्ली के संजय कपूर से शादी रचाई थी. शादी में दोनों ही फैमिली ने पानी की तरह पैसा बहाया था.
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है उनके पूर्व पति और दिल्ली के मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की लगभग 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति। संजय के निधन के बाद उनकी इस भारी-भरकम संपत्ति पर हक को लेकर करिश्मा और संजय की आखिरी पत्नी प्रिया कपूर के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है। करिश्मा ने अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
करिश्मा और संजय की शादी से तलाक तक
करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। यह शादी बॉलीवुड और बिजनेस वर्ल्ड दोनों में उस वक्त काफी चर्चाओं में रही थी क्योंकि दोनों परिवारों ने शादी पर पानी की तरह पैसा बहाया था। इस रिश्ते से करिश्मा को दो बच्चे हुए – समायरा और कियान। हालांकि, शादीशुदा जिंदगी ज्यादा लंबी नहीं चली और साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया।
तलाक के दौरान करिश्मा ने संजय पर घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। कोर्ट की कार्यवाही के बाद संजय को करिश्मा को मोटी रकम बतौर एलिमनी देनी पड़ी। रिपोर्ट्स के अनुसार करिश्मा को तलाक से करीब 70 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा उन्होंने दोनों बच्चों के नाम 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड्स भी लिए, जिससे हर साल लगभग 10 लाख रुपये ब्याज मिलता है। करिश्मा ने तलाक के समय संजय के पिता का मुंबई वाला बंगला और अपनी जूलरी भी अपने पास रखी।
संजय की दूसरी शादी और विवाद..
तलाक के एक साल बाद यानी 2017 में संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। शादी के बाद संजय और प्रिया की जिंदगी भी सुर्खियों में रही। हालांकि, इस साल पोलो मैच के दौरान अचानक संजय कपूर की 53 साल की उम्र में मौत हो गई, जिसके बाद उनकी संपत्ति पर हक की लड़ाई और तेज हो गई है।
अब संजय की तीसरी पत्नी प्रिया भी अपने अधिकार के लिए कोर्ट में संघर्ष कर रही हैं। वहीं, करिश्मा ने अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस संपत्ति पर दावा ठोका है। ऐसे में करिश्मा और प्रिया अब दिल्ली हाईकोर्ट में आमने-सामने हैं।
आखिर कितनी है करिश्मा कपूर की नेटवर्थ?
बॉलीवुड में 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रहीं करिश्मा कपूर की कमाई केवल फिल्मों तक ही सीमित नहीं है। उनकी फिल्मों की कमाई, ब्रांड एंडोर्समेंट और तलाक के समय मिली संपत्ति को जोड़ें तो आज उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 120 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
करिश्मा आज भी फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ कई नामी ब्रांड्स के विज्ञापनों में नजर आती हैं। यही वजह है कि वह अब भी मोटी कमाई कर रही हैं और शानदार लाइफस्टाइल जी रही हैं।
