Udayprabhat
Breaking Newsदेश

बिग ब्रेकिंग : जानिए किन तारीखों पर होंगे महाकुंभ पर्व के प्रमुख और शाही स्नान

देहरादून| साल 2021 के हरिद्वार(Haridwar) में होने वाले ‘महाकुंभ’ की घोषणा की जा चुकी है. कैबीनेट मंत्री(पर्यटन) सतपाल महाराज(Satpal Maharaj) ने अपने ट्विटर हैंडल पर महत्वपूर्ण तारीखों पर होने वाले शाही स्नानों की तारीख अपलोड कर लिखा है कि मेले का शुभारंभ 14 जनवरी मकर संक्रांति से होगा. महाराज ने तीन ट्वीट की थ्रेड में मेले के शुभारंभ की घोषणा की. महाराज ने लिखा है कि’करोड़ों लोगों की आस्था के ‘महापर्व’ हरिद्वार कुंभ मेला-2021 का आयोजन होने वाला है. कुंभ को विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जाता है. 14 जनवरी, 2021 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रमुख स्नान के साथ ही इसका शुभारंभ होगा. अन्य प्रमुख स्नान 11, 16, 27 फरवरी तथा 13, 21 अप्रैल, 2021 को होंगे. इनके अलावा 11 मार्च, 12, 14, 27 अप्रैल, 2021 को शाही स्नान होगा. उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में सैकड़ों की संख्या में साधु-संत, श्रद्धालुगण एवं भक्त मां गंगा के निर्मल एवं पवित्र जल में स्नान करेंगे. ऐसी मान्यता है कि कुंभ के दौरान गंगा स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.आप सभी श्रद्धालुगणों का ‘देवभूमि’ में हार्दिक स्वागत है.’

अभी तक शासन की तरफ से कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं होने के कारण अभी तक महापर्व के उद्घाटन पर्व पर संशय बना हुआ था. हालांकि पर्यटन मंत्री के ट्वीट के बाद इस पर संदेह नहीं रह गया है. मकर संक्रांति से ही देशभर से श्रद्धालुगण कुंभ में पवित्र स्नीन कर सकेंगे.

https://twitter.com/satpalmaharaj/status/1348506371734474758

Leave a Comment