14 दिसम्बर को मुंबई में फैन शो में भाग लेंगे मेसी, 45 मिनट चलेगा यह कार्यक्रम
बाद में प्रधानमंत्री से भी मिलेंगे
कोलकाता: अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी भारत दौरे के दौरान धर्मार्थ कार्य के लिए मुंबई में रैंप वक करेंगे जिसके आयोजकों ने उनसे 2022 विश्व कप जीत की कुछ खास यादगार चीजें नीलामी के लिए लाने को कहा है।
‘जीओटी इंडिया टूर 2025’ के प्रमोटेर सतादरू दत्ता ने मंगलवार को बताया कि मेसी और उनके स्ट्राइक जोड़ीदार लुइ सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डि पल 14 दिसम्बर की रात 45 मिनट के फैान से जुड़े शो में हिस्सा लेंगे। दत्ता ने बताया कि यह ‘धर्मार्थ फैौन शो’ होगा। इसके अलावा सुआरेज म्यूजिक शो का भी हिस्सा होंगे जबकि आयोजकों ने मेसी से औपचारिक रूप से आग्रह किया है कि वह दौरे के मुंबई चरण के दौरान नीलामी के लिए 2022 विश्व कप की कुछ यागदार चीजें लेकर आएं। मुंबई में कार्यक्रम शाम पांच बजे वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा जबकि इससे पहले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में साढ़े तीन बजे से पेडल कप होगा। कोलकाता चरण में मेसी की अब तक की सबसे बड़ी 70 फीट की प्रतिमा का अनावरण सुरक्षा कारणों से टीम होटल से वर्चुअली किया जाएगा। कोलकाता पुलिस के एक सूत्र ने बताया, ‘पुलिस ने स्वीकृति नहीं दी है इसलिए वह होटल से (अनावरण) करेंगे। यह सुबह वर्चुअली किया जाएगा।’ आठ बार के बेलोन डिओर विजेता मेसी अनावरण के लिए पहले स्वयं श्रीभूमि जाने वाले थे। कोलकाता पुलिस के सूत्र ने पुष्टि की कि मेसी शनिवार तड़के डेढ़ बजे शहर में पहुंचेंगे और ईएम बाईपास पर एक पांच सितारा होटल में रुकेंगे। प्रायोजकों के लिए विशेष ‘मीट-एंड-ग्रीट’ कार्यक्रम सुबह साढ़े नौ से साढ़े 10 बजे तक बजे तक चलेगा। मेसी के ‘मेट’ (अर्जेंटीना हर्बल चाय) के लिए प्यार को ध्यान में रखते हुए एक खास अर्जेटीना-भारतीय फ्यूजन फूड फेस्टिवल भी होगा। दुर्गा पूजा सत्र के लिए तैयार किया गया मेसी का 25 गुणा 20 फीट का भित्ति चित्र भी सल्ट लेक स्टेडियम में इस दिग्गज को सौंपा जाएगा।
कोलकाता में होने वाले कार्यक्रम में 70 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। दत्ता ने कहा, ‘दर्शकों के लिए 75 हजार सीटें उपलब्ध हैं। बहुत अधिक मांग है और हमने मंगलवार से काउंटर पर बिक्री शुरू कर दी है।’ ‘मीट-एंड-ग्रीट’ कार्यक्रम के बाद मेसी सल्ट लेक स्टेडियम और जाएंगे दोपहर दो बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे।
कोच्चि में प्रस्तावित मैत्री मैच रद्द होने के बाद आयोजकों ने हैदराबाद को दौरे में शामिल किया है। मेसी शाम सात बजे हैदराबाद के उप्पल में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हैदराबाद जीओएटी कप के दौरान मौजी रहेंगे जिसे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का समर्थन हासिल है। हैदराबाद में ‘7 बनाम 7’ सेलीब्रिटी मुकाबला, युवा प्रतिभाओं की पहचान के लिए मास्टरक्लास, पेनल्टी शूटआउट और म्यूजिकल कंसर्ट होंगा। मेसी सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास में मिलेंगे। इस साल तीन बड़े यूरोपीय खिताब जीतने वाली मिनर्वा अकादमी की युवा टीम को मेसी की मौजूी में सम्मानित किया जाएगा।
मेसी की नई दिल्ली यात्रा के दौरान नौ सदस्यीय सेलीब्रिटी मैच भी होगा। वर्ष 2011 के बाद पहली बार भारत आ रहे मेसी के दौरे को 15 अगस्त को स्वीकृति मिली थी।
