रुद्रपुर: पुलभट्टा थाना क्षेत्र में कांवड़ ले जा रहे कांवड़ियों को एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से कांवड़िया घायल हो गया. गुस्साए कांवड़ियों ने NH जाम कर दिया. आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर चल रहे कांवड़िए को आज सुबह उधम सिंह नगर जिले के पुलभट्ठा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी. हादसे में कांवड़िया घायल हो गया और उसकी कांवड़ भी खंडित हो गई. आनन फानन में कांवड़िए को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार कर छुट्टी दे दी गई है.
कांवड़ियों का आरोप था कि प्रशासन ने उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की है ।
प्रदर्शन कर रहे कांवड़ियों ने जिला प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों को मौके पर बुलाने और व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की.
