Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड: आर्मी की भर्ती पंजीकरण शुरू..10 अप्रैल तक अंतिम तिथि

अल्मोड़ा- भारतीय सेना की ओर से आर्मी की  भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है। भर्ती सेना कार्यालय के निदेशक कर्नल महेश कुमार ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर कर्नक स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेडसमैन 10वी, अग्निवीर ट्रेडसमैन 8वी, वोमेन पुलिस, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और सिपाही फार्मा का पंजीकरण शुरू भारतीय सेना की ओर से सत्र 2025- 26 के लिए अग्निवीर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है।
इसके अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 है। नये नियम के तहत प्रवेश परीक्षा पहले होगी। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यार्थी ही रैली में शामिल होंगे। अल्मोड़ा कार्यालय के अंतर्गत 04 जिले आते हैं जिसमें अलमोडा, बागेश्वर, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले के युवा ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार दो पदों के लिए आवेदन इस साल अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पहली बार यह व्यवस्था की गई है कि

ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन फॉर्म भरने में किसी भी तरह की मदद के लिए सेना भर्ती कार्यालय अलमोड़ा में कार्य दिवस पर सुबह 09:00 बजे से दोपहर 13.30 बजे तक युवा संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही अलमोडा भर्ती कार्यालय के नंबर 05962297192,/ 05962298449 पर भी संपर्क किया जा सकता है। सेना भर्ती की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर विस्तृत दिशानिर्देशा जरूर पढ़ लें।

उन्होंने बताया कि अग्नि वीर जनरल ड्यूटी के लिए 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण अग्निवीर टेक्निकल के लिए 12वीं परीक्षा विज्ञान वर्ग ,अग्नि वीर क्लर्क स्टोर कीपर क्लर्क 12वीं उत्तीर्ण अग्निवीर ट्रीडमेंन दसवीं ,ट्रेडमैन आठवीं सिपाही फार्म सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक वोमेन पुलिस 10वीं पास ‌आवेदन कर सकते हैं ।कर्नल महेश कुमार ने बताया कि इस बार अभ्यर्थी दो पदों के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, भर्ती प्रक्रिया में दौड़ के लिए समय सीमा में भी बदलाव किया गया है। पहले जहां 5 मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर क्वालीफाई किया जाता था, अब यह समय 6 मिनट 15 सेकंड तक बढ़ाया है।
5 मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर: 60 अंक
5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड तक: 48 अंक
5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट तक: 36 अंक
6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड तक: 24 अंक

Leave a Comment