देहरादून: ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस ने खटीमा में 35 लाख रूपये की हेरोइन के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार है। और राज्य के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह व सीओ आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक STF कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना खटीमा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पहनिया चौराहे के पास से एक हेरोइन तस्कर को मय मोटरसाइकिल के गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से कुल 118 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि वे यह हेरोइन ननकमत्ता से लेकर आया है जिसको बनबसा, टनकपुर छेत्र में छोटी- छोटी पुड़िया बनाकर बेचने ले जा रहा था।
STF टीम ने पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
