Udayprabhat
Breaking Newsएजुकेशनदेश

UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट हुआ घोषित, शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया में हासिल की रैंक-1

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. शक्ति दुबे ने आल इंडिया में रैंक-1 हासिल कर देश भर में टाॅप किया है. यूपीएससी सीएसई का अंतिम परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगा.

1009 उम्मीदवारों का चयन

इस बार UPSC ने IAS, IFS, IPS, ग्रुप A और B सेवाओं की नियुक्ति के लिए 1009 उम्मीदवारों की सिफारिश की है. जिनमें सबसे अधिक 335 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी से चुने गए हैं, इसके बाद ओबीसी श्रेणी से 318 उम्मीदवार हैं.

इस साल के 10 टॉपर्स

शक्ति दुबे

हर्षिता गोयल

डोंगरे अर्चित पराग

शाह मार्गी चिराग

आकाश गर्ग

कोमल पुनिया

आयुषी बंसल

राज कृष्ण झा

आदित्य विक्रम अग्रवाल

मयंक त्रिपाठी

IAS के लिए 180 उम्मीदवारों का चयन

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित उम्मीदवारों की सर्विस वाइज सूची भी जारी की है. UPSC ने IAS पदों के लिए 180 उम्मीदवारों की सिफारिश की है.

सर्विस वाइज चयनित उम्मीदवार
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)- 180
  • भारतीय पुलिस सेवा (IPS)- 155
  • भारतीय विदेश सेवा (IFS)- 55
  • इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (ग्रुप A)- 20
  • इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस (ग्रुप A)- 25
  • इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (ग्रुप A)- 24
  • इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस (ग्रुप A)- 7
  • इंडियन रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स सर्विस (ग्रुप A)- 19
  • इंडियन रिवेन्यू सर्विस (कस्टम्स एंड इनडायरेक्ट टैक्स)- 96
  • इंडियन रिवेन्यू सर्विस (इनकम टैक्स) – 180
  • इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (IRMS)- 150

Leave a Comment