Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

uttarakhand: थराली में 4 झूला पुलों की मरम्मत शुरू, 25 गांवों को मिलेगा लाभ

थराली में 4 झूला पुलों की मरम्मत शुरू, 25 गांवों को मिलेगा लाभ
-कई साल से पड़े थे क्षतिग्रस्त, ग्रामीण जान जोखिम में रखकर कर रहे थे सफर।

थराली चमोली । तहसील के अंतर्गत चार जर्जर झूला पुलों की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग ने खुरू कर दिया है। बदहाल इन झूला पुलों से ग्रामीण जान जोखिम में रखकर आवागमन कर रहे थे। अब इन पुलों की मरम्मत होने से 25 से अधिक गांवों की 10 हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।

तहसील के सुनांउ तल्ला, बैनोली, चेपड़ों और कल्याणी झूला पुल कई साल से जर्जर हाल में थे। इन पुलों के रस्से ढीले और प्लेटें खिसकी हुई थी। अब इनके रस्सों और प्लेटों को ठीक किया जा रहा है। साथ ही पुलों के लिंटर और सुधारीकरण कर पुलों को ठीक किया जा रहा है। ग्रामीण राकेश जोशी ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर 5 बार शिकायत दर्ज कराई।

सेरा के प्रधान प्रेमबल्लभ शर्मा, ग्रामीण राजेन्द्र सिंह, आदि ने बताया कि लगातार मांग के बाद अब लोनिवि ने इन पुलों की मरम्मत का काम शुरू किया है। जहा सुनांउ झूला पुल का कार्य पूरा हो चुका है। चेपड़ों झूला पुल की मरम्मत भी तीन दिन बाद पूरी हो जाएगी।

इन चार पुलों की मरम्मत पर करीब 8 लाख खर्च होंगे।सहायक अभियंता जीके टम्टा ने बताया लंबे समय से इन पुलों की मरम्मत नहीं हो पाई थी बीच में टेंडर तो निकाले गए लेकिन ठेकेदार द्वारा कार्य नही किया।

फोर फिट करने के बाद गया दोबारा अन्य एजेंसियों से कार्य करवाया जा रहा है जिसमें नट बोल्ट, डेक प्लेट, डोरी को कसने का काम किया जा रहा है।

Leave a Comment