Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेहरादून

देहरादून में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 13 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण

देहरादून: राजधानी में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी ने देर रात 13 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इस स्थानांतरण में विशेष रूप से दो महिला उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है, जिससे उनके नेतृत्व में समुचित कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में नए प्रयास किए जाएंगे।

साथ ही, कई चौकी प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में आईएसबीटी चौकी इंचार्ज को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद एसएसपी ने आईएसबीटी चौकी से 11 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया था।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने आदेश देते हुए संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि उपनिरीक्षकों को तत्काल उनके नए स्थान पर भेजा जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कड़ाई से कानून व्यवस्था का पालन कराने की अपील की है।

Leave a Comment