Udayprabhat
Breaking Newsदेश

राहुल गांधी का जम्मू-कश्मीर के पुंछ दौरा: पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मिलेंगे -RAHUL GANDHI POONCH VISIT

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ का दौरा किया। उनका यह यात्रा उन लोगों से मिलकर एकजुटता व्यक्त करने के लिए है, जो पाकिस्तान की सीमा पार से की गई गोलाबारी से प्रभावित हुए हैं। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि यह दौरा शोक संतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति जताने के लिए है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि राहुल गांधी 24 मई को पुंछ का दौरा करेंगे। वह हाल ही में हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। इससे पहले, उन्होंने 25 अप्रैल को श्रीनगर का दौरा कर पहलगाम आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी बातचीत की थी।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को मीडिया को राहुल गांधी के दौरे की सूचना दी। उन्होंने कहा, “हाँ, वह पुंछ जाएंगे। मैं टीएमसी का आभार व्यक्त करता हूँ जो इस पहल में शामिल हुए। उनके पांच सदस्य यहाँ सड़क मार्ग से आए और पुंछ का दौरा किया, अब वे राजौरी में हैं। यह अच्छा है कि उन्हें लोगों से मिलने का अवसर मिला।”

उमर अब्दुल्ला ने निर्वाचित प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी पर भी बल दिया, कहां कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं को सुनने और उनके निवारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “यह निर्वाचित सरकार का कर्तव्य है कि वे लोगों तक पहुँचें, उनकी समस्याएँ सुनें और समाधान के प्रयास करें।”

पुंछ और राजौरी जिले हाल ही में पाकिस्तान के साथ सीमा पर तनाव के दौरान प्रभावित हुए हैं, जहां बिना उकसावे के गोलीबारी की गई, जिससे स्थानीय लोगों के घरों को क्षति पहुँची और उनकी आजीविका पर संकट आ गया।

Leave a Comment