Udayprabhat
Breaking Newsएजुकेशनदेश

NEET PG 2025: अब पूरे देश में एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

NEET PG 2025: अब नीट पीजी एग्जाम एक ही शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. सुप्रीम ने आज अहम फैसला सुनाया है.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने NEET PG 2025 को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। अब यह परीक्षा पूरे देश में एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और सभी उम्मीदवारों को समान अवसर देने के लिए यह कदम जरूरी है।

अब तक NEET PG परीक्षा दो शिफ्टों में होती थी, जिससे पेपर की कठिनाई में फर्क होने की आशंका रहती थी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित परीक्षा में प्रश्नों की कठिनाई समान नहीं हो सकती, जिससे कुछ छात्रों को अनुचित लाभ या हानि हो सकती है।

न्याय और पारदर्शिता के लिए एक शिफ्ट जरूरी.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी छात्रों के साथ न्याय सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की असमानता से बचने के लिए परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में कराई जानी चाहिए। यह फैसला लाखों मेडिकल छात्रों के लिए राहतभरा है, क्योंकि अब सभी उम्मीदवार एक ही पेपर देंगे, जिससे परिणामों में पारदर्शिता बनी रहेगी।

Leave a Comment