रुद्रप्रयाग : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचीं और भगवान केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश की सुख-शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने बदरीनाथ धाम जाकर दर्शन किए।
मुख्यमंत्री सुबह 7 बजे केदारनाथ हेलीपैड पर उतरीं, जहां बीकेटीसी और केदार सभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पूजा के बाद मंदिर समिति की ओर से उन्हें प्रसाद, रुद्राक्ष माला और विभूति भेंट की गई।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सरकार और मंदिर समिति द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और यात्रा को अत्यंत भावविभोर करने वाला बताया। इससे पहले रविवार को वे हरिद्वार के दौरे पर थीं।
