Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhand

हरिद्वार जमीन घोटाला: उत्तराखंड में दूसरी बार सस्पेंड हुआ कोई डीएम, इससे पहले पटवारी मामले में हुई थी बर्खास्तगी

 IAS KARMENDRA SINGH SUSPENDED.

देहरादून: हरिद्वार में करोड़ों की जमीन घोटाले के मामले में डीएम कर्मेंद्र सिंह को पद पर रहते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। जांच में जिलाधिकारी पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप सिद्ध हुआ है। इसके बाद उन्हें कार्मिक एवं सतर्कता विभाग में संबद्ध किया गया है।

यह मामला वर्ष 2024 का है, जब राज्य में नगर निगम और नगर पालिका चुनाव हो रहे थे। उसी दौरान हरिद्वार नगर निगम ने नियमों की अनदेखी करते हुए लाखों की जमीन को करोड़ों में खरीदा। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने पाया कि जिलाधिकारी ने  केवल प्रक्रिया का पालन नहीं किया, बल्कि नगर निगम अधिनियम और शासनादेशों की भी अनदेखी की।

गौरतलब है कि यह उत्तराखंड का दूसरा मामला है जब किसी डीएम रैंक के IAS अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। इससे पहले पटवारी भर्ती घोटाले के समय पौड़ी के तत्कालीन डीएम लाम्बा को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी के कार्यकाल में बर्खास्त किया गया था।  मामले में नगर आयुक्त वरुण चौधरी, जो उस समय हरिद्वार नगर निगम के प्रभारी थे, को भी सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई दर्शाती है कि सरकार भूमि खरीद में हुए गंभीर वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है।

Leave a Comment