Udayprabhat
Breaking Newsदेश

संसद परिसर में धक्का- मुक्की, दो सासंद जख्मी

भाजपा ने कराई राहुल गांधी पर FIR, कांग्रेस ने भी भाजपा की पुलिस में की शिकायत

नई दिल्ली। संसद के शिकालीन सत्र के शुरुआत से ही विपक्ष के हंगामा सत्र के समापन से पहले दुखद स्थिति में पहुंच गया।
संसद भवन के मुख्य द्वार मकर द्वार पर भाजपा और कांग्रेस सांसदों के बीच धक्का मुक्की होने के कारण दो सासंद के सिर पर चोट आयी है।
भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 117 ( स्वेच्छा से गंभीर चोट), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने का कार्य), 131 (अपराधिक धमकी) और 3 (5) (सामान्य इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। कांग्रेस ने भी भाजपा सांसदों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दोनों सदनों में हंगामा होने के कारण आज भी कामकाज नहीं हो सका।

लोकसभा में प्रवेश करने के लिए राहुल गांधी अपने सांसदों के साथ मकर द्वार पहुंचे। वहीं पर दोनों दलों के सांसदों के बीच धक्का मुक्की हुई। इसमें बुजुर्ग सासंद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूर गिर गये। सारंगी के सिर पर चोट लगी।
मुकेश राजपूर के सीढ़ियों गिरे, उनके सिर पर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गए। सारंगी को व्हील चेयर पर और राजपूर को स्ट्रेचर पर एंबुलेंस तक ले जाया गया।

* भाजपा ने कहा राहुल विपक्ष के नेता पद के लायक नहीं।
* राहुल बोले भाजपा सांसदों ने धमकाया
* मल्लिकार्जुन खरगे ने भी भाजपा सांसदों पर धक्का देने का आरोप लगाया

 

महिला संसद के साथ अभद्रता –

नागालैंड से निवार्चित भाजपा सदस्य एस फानगनान कोन्याक ने सदन में कहा, उन्हें बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि सदन के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान, मैं मकर द्वार के बाहर सीढ़ियों के नीचे खड़ी थी। उस समय मेरे साथ बहुत ही निराशाजनक घटना घटी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वहां मेरे पास आ गये, जिससे मैं असहज महसूस करने लगी और वे मेरे ऊपर चीखने लगे। उनका व्यवहार विपक्ष नेता के व्यवहार से मेल नहीं खाता।

Leave a Comment