Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेश

भाजपा शासन के 11वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा का जश्न, सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद का प्रतीक

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के सफल शासन के 11 वर्षों की उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा देश को दी गई नई दिशा और गति का स्मरण किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि वर्ष 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश ने एक नए युग में प्रवेश किया- एक ऐसा युग जो पारदर्शिता, सुशासन और विकास की नई मिसाल बना। इन वर्षों में जहां पहले भ्रष्टाचार की खबरें आम थीं, वहीं अब भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है।

गरीब कल्याण योजनाओं की श्रृंखला, जैसे जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत, शौचालय निर्माण, सौभाग्य योजना आदि ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है।
राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के क्षेत्र में, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि नया भारत अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करेगा। संस्कृति और परंपरा के संरक्षण की दिशा में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं देश को अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण साबित हुई हैं।

महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान जैसी पहलों ने भारत को आत्मनिर्भर और नवोन्मेषी राष्ट्र के रूप में उभारा है।
कार्यक्रम के समापन पर यह संदेश दिया गया कि भाजपा का यह 11 वर्ष का कालखंड केवल शासन नहीं, सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद की जीवंत मिसाल रहा है। वक्ता ने कहा:

> “यह तो सिर्फ शुरुआत है,
अभी बहुत आगे जाना है,
हर घर में खुशहाली लाना है,
भारत को विश्वगुरु बनाना है।”

Leave a Comment