1988 बैच के IFS अधिकारी धनंजय मोहन ने पारिवारिक कारणों से ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, 1990 बैच के समीर सिन्हा को दी गई हॉफ की अतिरिक्त जिम्मेदारी.
देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) धनंजय मोहन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। इसके साथ ही समीर सिन्हा को वन विभाग के मुखिया की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
धनंजय मोहन ने अपने VRS के पीछे पारिवारिक कारण बताए हैं। उनका इस्तीफा सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने मई 2024 में वन विभाग के मुखिया का पद संभाला था और अगस्त 2025 में उनकी नियत सेवानिवृत्ति थी। यानी उन्हें अभी लगभग 14 महीने और सेवा में रहना था, लेकिन अचानक VRS लेने से विभाग और प्रशासनिक हलकों में हैरानी है।
धनंजय मोहन के बाद सीनियरिटी के तौर पर अगला चेहरा PCCF समीर सिन्हा का है. धनंजय मोहन जहां 1988 बैच के IFS अधिकारी हैं, तो वहीं समीर सिन्हा 1990 बैच के IFS अफसर हैं. इसी को देखते हुए समीर सिन्हा को campa के साथ प्रमुख वन संरक्षक हॉफ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.
