देहरादून: महेंद्र भट्ट एक बार फिर उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ उन्हीं का नामांकन हुआ है, ऐसे में उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहे।
राजनीतिक सफर:
महेंद्र भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को पहली बार प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। उन्हें मदन कौशिक की जगह पार्टी की कमान सौंपी गई थी।
वे 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग से विधायक रहे, हालांकि 2007 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 2017 में बदरीनाथ सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे, लेकिन 2022 में दोबारा हार गए। इसके बावजूद पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया। बाद में, 2 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा सांसद नामित किया।
सोमवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व के तहत प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुड़ी इस दौरान मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की।।
नामांकन के समय प्रदेश की राजनीति का पूरा शीर्ष नेतृत्व उपस्थित रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल सतपाल महाराज गणेश जोशी, सहित कई राज्यसभा और लोकसभा सांसद विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौके पर मोजूद रहे। इस व्यापक समर्थन से महेंद्र भट्ट का कद और मजबूत हो गया है।
