Udayprabhat
uttrakhandweather

उत्तराखंड में बारिश का कहर, 179 सड़कें बाधित, कई लोग लापता

देहरादून: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश ने तबाही मचाई है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेशभर में 179 सड़कें बाधित हैं। उत्तरकाशी में बादल फटने से सात मजदूर लापता हैं, जिनमें से दो के शव बरामद हुए हैं। एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। मौसम विभाग ने 30 जून को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, चंपावत समेत 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

सड़कों की स्थिति:

2 नेशनल हाईवे, 3 स्टेट हाईवे, 1 बीआरओ हाईवे

85 PWD और 88 ग्रामीण मार्ग बंद

प्रमुख जिले:

चमोली: 47 सड़कें बाधित

बागेश्वर: 26 मार्ग बंद

टिहरी: 18 सड़कें बंद

पिथौरागढ़: 13 ग्रामीण मार्ग बंद

पौड़ी: 21 मार्ग अवरुद्ध

अन्य जिलों में भी हालात खराब

उत्तरकाशी में बड़कोट के पास तेज बारिश से 29 मजदूर फंस गए थे, जिनमें से 20 को बचा लिया गया है, जबकि 7 अब भी लापता हैं। वहीं रुद्रप्रयाग बस हादसे में भी 6 लोग लापता हैं। खराब मौसम के चलते राहत कार्यों में भारी मुश्किलें आ रही हैं।

Leave a Comment