Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhand

उत्तराखंड में सड़क हादसा. पिकप ने कार में मारी टक्कर, चालक की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राजधानी दून में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक कार और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज लेहमन अस्पताल में चल रहा है।

कोतवाली पुलिस को दुर्घटना की सूचना रात करीब 11:10 बजे मिली, जिसके बाद हरबर्टपुर चौकी प्रभारी विनय मित्तल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि पिकअप सहारनपुर से विकासनगर की ओर जा रही थी, जबकि कार विकासनगर से हरबर्टपुर की तरफ आ रही थी। तेज रफ्तार से आ रही कार ने विपरीत दिशा में जाकर पिकअप को टक्कर मारी, जिससे यह भयंकर दुर्घटना हुई।

इस हादसे में सहसपुर थाना क्षेत्र के धर्मावाला निवासी 34 वर्षीय योगेश कुमार की मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार तीन लोग — बिट्टू (पिकअप चालक), आदित्य और वंश — गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने योगेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment