विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि गन्ने के सीजन में गन्ने से लदे अधिकांश वाहन (ट्रक) बॉडी से कई फीट ऊपर तक गन्ना भरकर सड़कों पर सरपट दौड़ते हैं, जोकि किसी भी वक्त हादसे का कारण बन सकते है।
गन्ने से लदे अधिकांश वाहन बॉडी से काफी ऊंचाई तक गन्ना लादकर चलते हैं, जिनके बगल से निकलना किसी खतरे से कम नहीं होता | संबंधित विभाग यथा परिवहन व पुलिस न जाने क्यों इन वाहनों को अनदेखा कर देते हैं !
गन्ना उत्पादक जनपदों यथा देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल आदि जगहों पर गन्ना सेंटरों से मिल तक ले जाने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने को मोर्चा शीघ्र ही शासन में दस्तक देगा |
