Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेहरादूनराजनीति

निकाय चुनाव परिणाम: देहरादून में बीजेपी ने बनाई बढ़त, कांग्रेस चल रही पीछे, निर्दलीयों ने भी बनाई कई सीटों पर बढ़त

देहरादून: उत्तराखंड में निकाय चुनाव की मतगणना के बीच पहले रुझान में निर्दलीय प्रत्याशी दोनों ही राष्ट्रीय दल बीजेपी और कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में निर्दलीयों ने भी कई सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. उधर भारतीय जनता पार्टी फिलहाल सबसे आगे नजर आ रही है.

उत्तराखंड में निकाय चुनाव के परिणाम कुछ सीटों पर दिखने लगे हैं. खास बात यह है कि राज्य भर में तमाम सीटों पर निर्दलीयों ने दोनों ही राष्ट्रीय दलों को कड़ा मुकाबला दिया हुआ है. राज्य निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अध्यक्ष /मेयर समेत पार्षद और सदस्यों के लिए हो रही मतगणना में निर्दलीय भी कई सीटों पर बाजी मारते दिख रहे हैं. हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिया गया यह आंकड़ा शुरुआती रुझान है. परिणाम आने में अभी समय लगेगा.

उत्तराखंड में 100 निकायों पर अध्यक्ष /मेयर पद के लिए चुनाव हुए हैं. इसी तरह सभासद/ सदस्य पद कुल 1282 पद हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी अब तक अध्यक्ष पद पर तीन सीटें जीत चुकी है जबकि 9 सीटों पर आगे चल रही है. इसी तरह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे चार प्रत्याशी अध्यक्ष/मेयर पद पर आगे चल रहे हैं. जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष/मेयर पद पर 4 प्रत्याशी आगे चल रहे हैं.

Leave a Comment