Udayprabhat
Breaking Newsदेशराजनीति

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव में भाजपा की जीत, 27 साल बाद दिल्ली में बनेगी भाजपा सरकार

नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। नई दिल्ली सीट से पूर्व सीएम और आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जीत गए है।

दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 13 सीट जीती और 34 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 47 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 11 सीट जीती है, 12 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 23 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। हार के बाद केजरीवाल बोले- हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। लोगों ने उन्हें बहुमत दिया है। उम्मीद करता हूं जनता की उम्मीदों पर वे खरे उतरेंगे।
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है।

Leave a Comment