नई दिल्ली: दिल्ली में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। 48 सीटों के साथ भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। इस जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस जीत से खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने दिल्ली चुनाव अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया
सीएम धामी ने कहा कि ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर समस्त समर्पित कार्यकर्ताओं व दिल्लीवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप दिल्ली में विकास रूपी कमल खिल चुका है।