देहरादून: अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यो की एक सभा होटल एलीट पटेल नगर देहरादून में आयोजित की गई।
सभा को आरम्भ करते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहाँ की अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति धरातल पर कार्य करते हुए वर्षभर लगातार सामाजिक व धार्मिक कार्य कर रही है। समिति ने एक मजबूती उपस्थिति देवभूमि मे ब्राह्मण समाज की स्थापित की है जिससे प्रेरणा लेकर ब्राह्मण समाज के अन्य संघठन भी पुनः नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे है और अन्य सामाजिक संघठन भी खुले ह्रदय से ब्राह्मण समाज का साथ देते हुए एक सभ्य समाज की स्थापना मे योगदान दे रहे है। समिति के सभी सदस्यों को इसी प्रकार समर्पण व निष्ठां से कार्य करते हुए भविष्य मे भी अपना दायित्व समाज के प्रति निभाना है।
समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा की गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 2025 मे सम्पूर्ण वर्ष मे विभिन्न सामाजिक धार्मिक व रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे वर्ष भी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का एक कलेडर /विवरण आज की सभा मे प्रस्तुत हुआ।
जिसमे होली उत्सव 2025 को हिन्दू/सनातन सभ्यता संस्कृति की रक्षा करते हुए दिनांक 8 मार्च को मनभावन पैलेस गुरु रोड देहरादून पर आयोजित किया जाना प्रस्तावित है जिसमे नगर के विख्यात कवि अपनी कविताओं और हास्य रस के माध्यम से होली की शुभकामनाएं देंगे।
समिति द्वारा हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर भगवान् परशुराम चौक नेहरू कालोनी पर 2100 दीप प्रजलवित कर हिन्दू /सनातन धर्म का स्वागत किया जायेगा।
देहरादून नगर के चारो सिद्ध मे समिति के कार्यक्रमों मे द्वितय चरण मे जल्द ही मानक सिद्ध मे एक कार्यक्रम आयोजित होगा।
समिति द्वारा आयोजित होने वाले तीज उत्सव, वृक्षारोपण, स्वतंत्रता दिवस, करवा चौथ, भगवान् परशुराम जन्म स्थान रेणुकाधाम की एक दिवसीय यात्रा आदि कार्यक्रमों पर भी सूक्ष्म चर्चा हुई।
समिति के साथ जुड़े सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए देहरादून नगर मे दो जोन के रूप मे रखते हुए पूर्वी व पश्चिमी दून मे एक एक माह के अंतराल पर समिति सदस्यों के माध्यम से बैठके आयोजित की जायेंगे जिससे समिति अधिक सबलता से समाज मे ब्राह्मण समाज का योगदान प्रदान कर सके।
समिति के साथ युवा वर्ग को जोड़कर उनका योगदान समाज उपयोगी कार्यों मे लेने के लिए देवभूमि ब्राह्मण युवा शक्ति के ग्रुप मे युवक व युवतियों को समिति मे निशुल्क सदस्य बनाया जा रहा है। समाज मे अपना योगदान देने के इच्छुक ब्राह्मण युवा वर्ग का समिति मे स्वागत है।
समिति के साथ अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने का प्रयास कर हम ब्राह्मण समाज को सर्वउपयोगी बनाने का प्रयास कर रहे है।समिति के सदस्यता अभियान में अप्रेल 2025 तक 1000 नए सदस्य समिति के साथ जुड़ने के प्रण के साथ समिति के सभी सदस्य कार्य कर रहे है।
समिति द्वारा समय समय पर समाज कल्याण के विभिन्न कार्य किये जाते है जिसमे युवा वर्ग का मनोबल बढ़ाने व धर्म के ज्ञान हेतु प्रेरणादायक कार्यक्रमो की कड़ी में भी जल्द एक कार्यक्रम पुनः आयोजित होगा तथा आवश्यकता अनुसार कई निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन भी समिति द्वारा किया जाएगा।
सभा मे समिति के संरक्षक श्री रामनरेश शर्मा, श्रीमती अमृता शर्मा समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा,सचिव रुचि शर्मा, भावेश पारीख, मुकेश शर्मा आर एन अग्रवाल आदि सम्मलित रहे।