Udayprabhat
Breaking Newsदेशराजनीति

नई दिल्ली: कभी केजरीवाल के उत्थान का था प्रतीक, अब BJP के शासन का बनेगा गवाह

दिल्ली में जल्द ही नई सरकार का गठन होगा। सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी 19 फरवरी को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होगा।
दिल्ली के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा
रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से केजरीवाल को दुनियाभर में मिली थी पहचान

नई दिल्ली। दिल्ली में जल्द ही नई सरकार का गठन होगा। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी 19 फरवरी को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। इसके बाद 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। दिल्ली में बीजेपी विधायक दल की बैठक 19 फरवरी को होगी। यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होगा।

यही वह रामलीला मैदान है, जिसने रातोंरात केजरीवाल को दिल्ली ही नहीं देश और दुनिया भर में एक पहचान दी।

अब एक बार फिर बीजेपी के मुख्यमंत्री का उसी ऐतिहासिक मैदान में शपथ ग्रहण होगा, जहां से केजरीवाल को राजनीतिक पटल पर उभरने का मौका मिला था और जहां से उन्हें राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली की सत्ता में लौटी है। ऐसे में वह इस जीत को बड़े स्तर पर सेलिब्रेट करने की कोशिश करने में जुटी है।

बता दें, दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों में से 48 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटें ही मिली हैं। वहीं पर कांग्रेस का लगातार तीसरी बार खाता नहीं खुला। बीजेपी के सामने सरकार गठन के साथ ही कई चुनौतियां खड़ी हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेगी की बीजेपी सभी वादों को पूरा करे।

Leave a Comment