Udayprabhat
accidentBreaking Newsuttrakhand

राज्यपाल की फ्लीट की गाड़ियां भिड़ीं, कई चालक घायल

मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ के शहीदपथ पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की फ्लीट में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब राज्यपाल एयरपोर्ट से हजरतगंज स्थित गर्वनर हाउस जा रहे थे।

लूलू मॉल के पास उनकी गाड़ियों की फ्लीट आगे चल रही थी, और पीछे चल रही जिप्सी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रही बोलेरो, एंबुलेंस और अन्य गाड़ियां तेज रफ्तार में आपस में टकरा गईं। इस हादसे में गाड़ियों के चालक और सुरक्षा कर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया।

Leave a Comment