Udayprabhat
Breaking Newsदेश

तेलंगाना सुरंग हादसा : सिलक्यारा के 6 हीरो भी रेस्क्यू ऑपरेशन में हुए शामिल, क्या उत्तराखंड वाला करिश्मा कर पाएगी टीम?

  • तेलंगाना की सुरंग में 8 लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • सुरंग में फंसे लोगों के परिवार चमत्कार की कर रहे उम्मीद

नई दिल्ली : तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग में 8 लोग पिछले तीन दिनों से फंसे हुए हैं। फंसे लोगों में 2 इंजीनियर भी हैं। रेस्क्यू के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट और नैशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की तीन टीमें जी जान से जुटी हुई हैं। अब 2023 के उत्तराखंड के बहुचर्चित सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद चमत्कारिक रेस्क्यू करने वाली टीम के 6 सदस्य भी एसएलबीसी टनल में फंसे श्रमिकों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हो चुके हैं। सुरंग में शनिवार रात से ही 2 इंजीनियर समेत 8 लोग फंसे हुए हैं। सबको उम्मीद सिलक्यारा सुरंग हादसे के बाद हुए करिश्मा को दोहराए जाने की है लेकिन असली चुनौती ये है कि अबतक टनल में फंसे किसी भी शख्स से संपर्क नहीं हो पाया है।

एसएलबीसी सुरंग के ढह गए हिस्से में फंसे लोगों के परिवार और बचाव दल नवंबर 2023 में सिल्क्यारा बेंड-बरकोट सुरंग हादसे में 17 दिनों तक फंसे 41 श्रमिकों के सफलतापूर्वक बचाव से उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Leave a Comment