Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेहरादूनराजनीति

देहरादून: प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मदन लाल का कांग्रेसजनों ने किया सम्मान व स्वागत

देहरादून : सोमवार को वार्ड नंबर 11 विजय कालोनी में कांग्रेस पार्टी कि पार्षद प्रत्याशी रही वरिष्ठ कांग्रेस नेता (समाजसेवी ) मोनिका राजोरिया  के निवास स्थान पर कांग्रेसजनो ने प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग उत्तराखण्ड प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मदन लाल का स्वागत किया है।

उत्तराखण्ड सरकार में पूर्व युवा कल्याण राज्य मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड सुशील राठी  ने स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में शिरकत कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हाईकमान में नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल को शुभकामनाएं दी और उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित किया.

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल नेगी एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार जायसवाल ने शिरकत कर संबोधित किया और नव नियुक्त अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल को अपनी ओर से बधाई देते हुए कार्यक्रम को संबोधित किया.  इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी रही मोनिका राजोरिया  ने एवं कांग्रेस नेता नितेश राजोरिया ने स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में आए सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया.

इस अवसर पर मुख्य रूप से कांग्रेस नेता शोबन सिंह साजवान एवं राकेश राजोरिया राघव चौहान आदि अन्य लोग मौजूद रहे.

Leave a Comment