Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandweather

उत्तराखंड: 24 घंटे से लगातार बारिश और बर्फबारी जारी, जन जीवन हुआ प्रभावित

उत्तराखंड: चमोली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश जारी है। जिसके चलते निचले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड ने एक बार फिर से दस्तक दी है। औली, हेमकुंड , बद्रीनाथ, नीति – माणा सहित देवाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं दो तो कहीं तीन चार फीट बर्फवारी हो चुकी है। दिसंबर माह के बाद हुई इस बर्फबारी व बारिश से खेती किसानी करने वालों के चेहरे खिल उठे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा और बारिश के साथ बर्फबारी भी जारी रहेगी। मौसम के करवट बदलने से जहां कड़ाके की ठंड एक बार फिर से दस्तक दे चुकी है वहीं जनजीवन प्रभावित हुआ है ‌ मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार अगले 24 घंटों में बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग व उत्तरकाशी में अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। यदि अगले कुछ घंटों इसी तरह से बर्फवारी और बारिश जारी रहती है तो पहाड़ों में कड़ाके की ठंड से हालात बिगड़ सकतें हैं और सड़क व बिजली आपूर्ति के साथ ही अन्य आवश्यक सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ सकता है। वहीं फरवरी के अन्त में और मार्च महीने के शुरू में बर्फबारी से औली जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन में पर्यटन पर आधारित व्यवसायियों को लाभ की उम्मीद एक बार फिर जग गई है। फिलहाल बारिश और बर्फबारी जारी है।

Leave a Comment