Udayprabhat
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन… 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर चला बुलडोजर

अवैध अतिक्रमण पर एक बार फिर बड़ा एक्शन हुआ है। अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फतेहपुर जिले के ललौली स्थित 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद के अतिक्रमण वाले हिस्से को मंगलवार सुबह बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के चलते मस्जिद के उस हिस्से को ध्वस्त किया, जो अतिक्रमण के दायरे में आ रहा था। इस दौरान भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिसमें एएसपी, एडीएम, आरएएफ और पीएसी के जवान शामिल थे।

24 सितंबर को पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया गया था, लेकिन मस्जिद कमेटी ने एक माह का समय मांगा था। तय समय सीमा समाप्त होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट ने 13 दिसंबर को मामले की सुनवाई तय की थी, लेकिन इससे पहले ही प्रशासन ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave a Comment