चमोली (उत्तराखंड): सीमांत जिला मुख्यालय चमोली के चाइना बॉर्डर पर गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जाने वाला पुल बुधवार सुबह भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया है.. जिससे अब पुलना, घांघरिया, भ्यूंडार, हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है. बताया जा रहा है कि पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने से पुल को काफी नुकसान पहुंचा हैं।
बताते चलें कि गोविंदघाट गुरुद्वारे के समीप अलकनंदा नदी के ऊपर ये ब्रिज बना था. पुल क्षतिग्रस्त होने से भ्यूडार-पुलना गांव का संपर्क भी जोशीमठ से कट गया है. घटना की सूचना पर एसडीएम जोशीमठ चंद्र शेखर वशिष्ट गोविंद घाट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. वहीं गोविंदघाट से पुलना तक की पैदल आवाजाही भी फिलहाल ठप हो गई है. जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।
