हल्द्वानी: राजपुरा चौकी क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने घर में आत्महत्या कर ली.सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
परिवार के लोगों के अनुसार एक दिन पहले पड़ोसियों से विवाद हुवा था, जिस वजह से वह काफी परेशान थी। महिला ने घर के कमरे में ही आत्महत्या कर ली. घटना के बाद से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
