Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandदेहरादून

देहरादून में अवैध मदरसे पर एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई

देहरादून: प्रदेश में नियमविरुद्ध बने और बिना मान्यता के संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है।
इसी क्रम में आज एमडीडीए की टीम भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सहसपुर के जामी उल उलूम पहुंची, जहां एमडीडीए की टीम ने मदरसा प्रबंधकों से वार्ता करने के बाद मदरसे के नवनिर्मित द्वितीय तल को सील कर दिया।

एमडीडीए के एई अभिषेक भारद्वाज के मुताबिक बीते दिनों इस मदरसे में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। जिसके चलते पूर्व में चालानी कार्रवाई करते हुए मदरसे को नोटिस दिया गया था। जिसके चलते आज एसडीएम के आदेशों के बाद आज मदरसे की निर्माणधीन दूसरी मंजिल को सील किया गया है।

Leave a Comment