Ravindra Jadeja IPL 2026: IPL 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच संभावित ट्रेड डील की चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK अपने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन को RR के कप्तान संजू सैमसन के बदले ट्रेड कर सकती है।
इसी बीच सोमवार को जडेजा का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया, जिससे फैंस के बीच हड़कंप मच गया है। उनका ऑफिशियल यूजरनेम ‘royalnavghan’ अब इंस्टाग्राम पर दिखाई नहीं दे रहा।
फैंस इस घटना को जडेजा के CSK छोड़ने की अटकलों से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि यह किसी बड़े फैसले की तैयारी हो सकती है, जबकि अन्य इसे तकनीकी गड़बड़ी मान रहे हैं।

गौरतलब है कि IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 15 दिसंबर को संभावित है, और उससे पहले सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक सौंपनी होगी। ऐसे में जडेजा का सोशल मीडिया से अचानक गायब होना क्रिकेट जगत में नई चर्चाओं को हवा दे रहा है।
