- मसूरी में नगरपालिका की बोलेरो ने तीन वाहनों को मारी टक्कर
- हादसे का कारण ब्रेक पेल होने की संभावना
देहरादून| मसूरी नगर के मसानी बस स्टैंड पर नगर पालिका की बोलेरो जीप ने वहां खड़े तीन वाहनों को टक्कर मार दी. गनीमत रही कि हादसे में बड़ा नुकसान नहीं हुआ.
नगर पालिका की बोलेरो जीप की टक्कर का कारण एक टैक्सी चालक ने ब्रेक फेल होना बताया. जिन वाहनों का टक्कर में नुकसान हुआ उन्होंने नगरपालिका की बोलेरो को वहीं खड़ा करवा दिया है. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से गाड़ियों की टक्कर को लेकर मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है.
http://udayprabhat.co.in/education-jobs-central-railway-recruitment-cell-opened-vacancy-for-2500-post-know-how-to-apply/
