Rohit Sharma जल्द ही टी20 क्रिकेट खेलते हुए नजर आने वाले हैं. अब वो कब और कहां मुकाबले खेलेंगे आइए जानते हैं.
Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वनडे विशेषज्ञ रोहित शर्मा अब एक बार फिर टी20 क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे रोहित शर्मा काफी समय से केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं, क्योंकि वह टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उनका लक्ष्य अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत को खिताब दिलाना है।
टी20 क्रिकेट में रोहित की वापसी पक्की
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के नॉकआउट मुकाबलों में खेलने की इच्छा जताई है। यह भारत का प्रमुख घरेलू टी20 टूर्नामेंट है, जिसमें मुंबई की टीम भी हिस्सा लेती है, और रोहित घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कब और कहाँ दिखेगी रोहित की टी20 एंट्री?
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 26 नवंबर से हो चुकी है।
नॉकआउट मैच 12, 14 और 16 दिसंबर को खेले जाएंगे।
सभी नॉकआउट मुकाबले इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होंगे।
ऐसे में संभावना है कि दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के बाद रोहित शर्मा इंदौर में मुंबई के लिए टी20 खेलते दिख सकते हैं।
वनडे सीरीज में रोहित का प्रदर्शन
पहले वनडे (रांची) में: 57 रन
दूसरे वनडे (रायपुर) में: 14 रन
तीसरा और निर्णायक मैच 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। फिलहाल तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
