मुम्बई: आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने रोहित शर्मा को पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टूर्नामेंट एंबेसडर घोषित किया है।
7 फरवरी से 8 मार्च। तक चलने वाले 2026 टी20 विश्व कप को भारत और श्रीलंका मिलकर होस्ट करेंगे। मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली अन्य 18 टीमें हैः अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बंगलादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, वेस्टइंडीज, न्यूयूीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, इटली, नीदरलैंड, नामीबिया, जिम्बाब्वे, नेपाल, ओमान और यूएई।
भारत मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन है, जिसने रोहित की कप्तानी में 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था.
