Udayprabhat
Breaking Newsखेलदेश

IPL 2026: संजू सैमसन का CSK में जाना तय, CSK ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थ डे विश!

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का आज (11 नवंबर) जन्मदिन है। सैमसन 31 साल के हो गए हैं। इस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। दिलचस्प बात यह है कि सैमसन का नाम इन दिनों CSK में संभावित ट्रांसफर को लेकर चर्चा में है, और इस बर्थडे विश के बाद इन अटकलों ने और जोर पकड़ लिया है।

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2026 से पहले CSK और RR के बीच एक बड़े ट्रेड डील की चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि इस डील के तहत संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ सकते हैं, जबकि रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन भी CSK से RR में जा सकते हैं।

CSK ने अपने आधिकारिक X (Twitter) अकाउंट पर लिखा,

आपको और ताकत मिले, संजू! सुपर जन्मदिन की शुभकामनाएं!
यह संदेश ऐसे समय पर आया है जब दोनों फ्रेंचाइज़ियों के बीच ट्रेड चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि, अब तक किसी भी टीम की ओर से इस सौदे पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि 15 नवंबर को रिटेंशन लिस्ट जारी की जा सकती है, जिससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

Leave a Comment