Udayprabhat
Breaking Newsuttrakhandराज्य

पैदल चल रहे दो युवकों को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, एक कि मोके पर मौत !

राकेश पंत 

कोटद्वार| कोटद्वार के नगर निगम क्षेत्र के किशनपुरी इलाके में पैदल चल रहे दो युवक को स्कूटी सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गयी। अन्य युवक व स्कूटी चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा तीनो को राजकीय बेस हॉस्पिटल पहुचाया गया। जहाँ पर प्राथमिक उपचार के दौरान दोनों घायलों को हायर सेंटर कर दिया गया। साथ ही मृतक का पंचनामा  कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

ऋषिकेश शहर में आ धमका हाथी, हाईवे को लिया अपने कब्जे में

वही कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि दो लोग पैदल चल रहे थे। जो सिग्गड़ी के रहने वाले थे। इन दोनों को स्कूटी सवार द्वारा टक्कर मारी गयी है जिसमे एक कि मौत हो गयी है। मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। अभी किसी ने तहरीर नही दी गई जैसी तहरीर आएगी उसके बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

http://udayprabhat.co.in/farmer-run-over-tractor-on-wheat-crop-to-protest-against-new-farm-laws/

Leave a Comment