Udayprabhat
Breaking NewsEntertainmentदेश

कोलकाता में सितारों का संगम, शाहरुख खान ने लियोनेल मेसी से की मुलाकात, फैंस हुए एक्साइटेड

कोलकाता: कोलकाता में उस वक्त जश्न का माहौल बन गया जब बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने फुटबॉल की दुनिया के G.O.A.T कहे जाने वाले लियोनेल मेसी से मुलाकात की। वर्ल्ड चैंपियन फुटबॉलर लियोनेल मेसी 13 दिसंबर से अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने कोलकाता से की।

मेसी के भारत पहुंचते ही फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बीती रात जैसे ही मेसी कोलकाता पहुंचे, एयरपोर्ट से लेकर सॉल्ट लेक स्टेडियम तक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों फैंस सिर्फ अपने पसंदीदा फुटबॉल स्टार की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।

इसी बीच शाहरुख खान भी अपने छोटे बेटे अबराम खान के साथ कोलकाता पहुंचे। आज सुबह शाहरुख को कोलकाता एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया। वह लाइट कलर की जींस, ग्रे स्वेटशर्ट और ब्लैक वूलन कैप में नजर आए, जबकि अबराम ऑल-ब्लैक स्पोर्ट्स लुक में दिखाई दिए।

आज कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में शाहरुख खान और लियोनेल मेसी की बहुप्रतीक्षित मुलाकात हुई। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। इस खास इवेंट में मेसी के पूर्व बार्सिलोना टीममेट और उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुइस सुआरेज के साथ-साथ फीफा वर्ल्ड कप विजेता रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद रहे। इस इवेंट में शामिल होने के लिए फैंस को 4500 रुपये तक खर्च करने पड़े।

सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और मेसी की मुलाकात के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में शाहरुख व्हाइट टी-शर्ट में मेसी से गर्मजोशी से मिलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे अबराम को भी मेसी से मिलवाया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

मेसी को लेकर दीवानगी का आलम ऐसा रहा कि एक न्यूली वेड कपल ने उनसे मिलने के लिए अपना हनीमून तक कैंसल कर दिया। कई फैंस रातभर एयरपोर्ट और स्टेडियम के बाहर इंतजार करते रहे। अब सोशल मीडिया पर शाहरुख और मेसी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं, जहां फैंस दोनों दिग्गज सितारों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं। 2 नवंबर 2025 को अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म से उनकी पहली झलक सामने आई थी। अब फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Comment