IND vs AFG T20 Series 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं और एशियन गेम्स के लिए चुने गए खिलाड़ियों को ही प्राथमिकता दी गई है।
हालांकि, टीम में शामिल चार खिलाड़ियों की उपलब्धता उनके फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगी। इनमें ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और तेज गेंदबाज हर्षित राणा शामिल हैं।

घुटने की चोट के चलते लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद बुमराह श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी नहीं खेल पाए थे।
वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को भी टीम में वापस बुलाया गया है। वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के बाकी दोनों मुकाबले भी इसी मैदान पर होंगे। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है।
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले ही अपनी टीम की घोषणा कर चुका है। इब्राहिम जादरान को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि तेज गेंदबाज नवीन उल हक और ऑलराउंडर गुलबदीन नायब की टीम में वापसी हुई है।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*
अफगानिस्तान का टी20 स्क्वाड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.
IND vs AFG टी20 सीरीज का शेड्यूल
- 13 सितंबर : पहला टी20
- 15 सितंबर : दूसरा टी20
- 17 सितंबर : तीसरा टी20
